राजस्थान बोर्ड के इतिहास में अद्वितीय उपलब्धि

राजस्थान बोर्ड के इतिहास में अद्वितीय उपलब्धि

खैरथल की प्राची ने 12वीं विज्ञान वर्ग में हासिल किया अद्वितीय परिणाम

500 में से 500 अंक प्राप्त कर तोड़ डाले अभी तक के सारे रिकॉर्ड

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं के तीनों स्ट्रीम कला, विज्ञान और वाणिज्य के रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिए है। एक बार फिर होनहार बच्चों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस बार खैरथल की रहने वाली प्राची सोनी ने कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल की है। कस्बे के एक्सिस एकेडमी किशनगढ़ रोड खैरथल की छात्रा प्राची सोनी ने साइंस स्ट्रीम में 98 नहीं, 99 नहीं, बल्कि पूरे 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अब तक के इतिहास का अद्वितीय परिणाम पेश किया है। हैरत की बात ये है कि प्राची ने पांचो सब्जेक्ट्स में पूर्णांक में से पूर्णांक प्राप्त कर कुल 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। आपको बता दें 10वी में भी प्राची ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।।

हेमंत दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!