पहरसर में 11 दिन पूर्व हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार
एक अन्य फरार आरोपी रोहित पुत्र गजेंद्र सिंह पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 10 हजार का इनाम किया गया घोषित
भरतपुर। लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव पहरसर में 11 दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जितेन्द्र चौधरी उ०नि० ने बताया कि 11 मई को कपिल शर्मा पुत्र श्री सरमन शर्मा निवासी पहरसर ने मामला दर्ज कराया था कि उसके पिताजी सरमन 10 मई को घर से शाम 5-6 बजे लगभग ट्यूबवैल पर सोने की कहकर निकले थे जो 11 मई को सुबह देर तक घर नही पहुंचे तो हम लोगो ने ट्यूबवैल पर पहुंचकर देखा तो उनका शव अर्द्धनग्न अवस्था में क्षत विक्षत हालात पडा मिला, जिसके शरीर पर चोटो के निशान थे व खून विखरा हुआ था। घटना के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया गया। उक्त मामले को लेकर गठित की गई पुलिस टीम द्वारा घटना मे सलिंप्त आरोपीयों की तलाश हेतु घटनास्थल से बीटीएस लिये जाकर संदिग्ध मोबाईल नम्बरो की सीडीआर प्राप्त कर साईबर टीम की मदद से 2 सदिग्ध व्यक्ति रोहित निवासी बिलौठ व पप्पू उर्फ गूंगा निवासी बिलौठ का नाम सामने आने पर दोनो के घरों पर जाकर तलाश की गई तो दोनो व्यक्ति घटना के बाद से ही अपने घरो से फरार थे। दोनो की तलाश के लिए टीम गठित कर दिल्ली, अलवर, करौली, जयपुर में भेजी गई मगर पुलिस के हाथ कोई नही लगा। सोमवार को थानाधिकारी जितेन्द्र चौधरी मय जाप्ता द्वारा सदिग्ध व्यक्ति पप्पू उर्फ गूंगा जाति नाई निवासी बीलौठ को मुखवीर की सूचना पर डहरामोड बस स्टैण्ड से डिटैन कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मैने व रोहित निवासी बिलौठ एंव सरमन शर्मा निवासी पहरसर ने मिलकर दिनांक 10.05.2024 को सरमन के टयूवबैल पर बैठकर शराब पी थी शराब के नशे में हम मे आपस में झगडा हो गया था मैने व रोहित ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पप्पू उर्फ गूंगा के खिलाफ जुर्म प्रमाणित पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया। जिससे घटना के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ जारी है व अन्य आरोपी रोहित की तलाश जारी है। आरोपी रोहित पुत्र गजेन्द्रसिह जाति जाट उम्र 24 साल निवासी बिलौठ थाना लखनपुर पर कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर द्वारा 10 हजार का ईनाम घोषित किया गया है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे