एक निजी चिकित्सक के सूने घर में अचानक लगी आग

बयाना कस्बे के निकट स्थित गांव ब्रह्मबाद में बीती रात्रि को से घर में रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि इस से इस घर की दीवारें खिड़की दरवाजे छत भी तड़क कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। और घर में रखे कपड़े बिस्तर अनाज नगदी व सोने-चांदी के जेवरातों सहित पंखे कूलर एसी वाशिंग मशीन फर्नीचर आदि भी जलकर खाक हो गए। आग से घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर भी फटकर ब्लास्ट हो गया। यह आग गांव निवासी निजी चिकित्सक डॉ सुरेंद्र सिंह चावला के सूने घर में बीती रात्रि को तब लगी जब वह अपने घर का ताला लगाकर बयाना स्थित अपने दूसरे घर पर दिवाली का त्यौहार मनाने आ गए थे। सूचना पर बयाना से फायर ब्रिगेड भी पहुंची। आग पर ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के सामूहिक सहयोग से कई घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका ।इस हादसे से पीड़ित परिवार में दिवाली की खुशियां गम में बदल गई है। इस अग्निकांड से पीड़ित परिवार का कई लाख रुपए का नुकसान होना बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!