जुलूस ए अमारी में निकल पड़े अश्कों के सैलाब, उठा ताबूत

जुलूस ए अमारी में निकल पड़े अश्कों के सैलाब, उठा ताबूत

रविवार को उतरौला के मोहल्ला रफ़ी नगर मरहूम मीर नाजिम हुसैन के इमामबाड़े से सुबह 9:00 बजे जुलूस ए अमारी निकाला गया। जुलूस ए अमारी की शुरुवात मजलिस से हुई। जिसे मौलाना मोहम्मद अली ने खिताब किया। अपने बयान में उन्होंने इमाम हुसैन जैसी शखसीयत से लोगों को रूबरू कराया। अंत में उन्होंने इमाम हुसैन की 4 साल की बेटी का मसाएब बयान किया जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग बिलख पड़े। जुलूस में शिया समुदाय के लोग काला लिबास पहने नंगे पांव, नौहाख्वानों के दर्द भरे नौहे के साथ मातम किया। अज़ादारों को जगह जगह पानी, शरबत, चाय, व फल वितरित किया गया। जुलूस अपने मुख्य मार्ग से गांधी पार्क, हाटन रोड, बड़ी मस्जिद, ज्वाला मां मन्दिर, गोंडा मोड़ से होता हुआ कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में अमारी, जुलजना, अलम व ताबूत शामिल रहा। जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

इसी क्रम में उतरौला के ग्राम अमया देवरिया में हर साल की तरह इस साल भी दरगाह हज़रत अब्बास से सुबह 9:00 बजे जुलूस ए अमारी निकाला गया। जुलूस ए अमारी की शुरुवात मजलिस से हुई। जिसको फ़ैजाबाद से आए हुए मौलाना मो० मोहसिन ने खिताब किया। जुलूस में शिया समुदाय के लोग काला लिबास पहने नंगे पांव, नौहाख्वानों के दर्द भरे नौहे के साथ मातम किया। मातमदारों को जगह जगह पानी, शर्बत, चाय, व फल वितरित किया गया। जुलूस मिशन रोड, उतरौला ब्लॉक व डाक बंगला होता हुआ कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में अलम, ताबूत, ज़ुलजना, व अमारी भी शामिल रहा। जिसमें तुलसीपुर, रैगांवा, रेहरा माफ़ी से आय हुए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मौलाना मोहसिन ने बताया कि आज ही के दिन इमाम हुसैन का लुटा हुआ काफिला मदीना पहुंचा था। जिनकी याद में हम लोग आठ रबीउलअव्वल को जुलूस ए अमारी निकालते हैं।
सुरक्षा के मद्दे नज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने में एसडीएम उतरौला अवधेश कुमार, सीओ ज्योति श्री, प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे, क़स्बा चौकी इंचार्ज स्वतंत्र देव गुप्ता, गांधीनगर चौकी इंचार्ज मनीष मिश्रा अपने तमाम आरक्षियों के साथ मुस्तैद दिखे।

Place ~ उतरौला

Report ~ वाजिद हुसैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!