राजा अनिल प्रताप सिंह .जी की अध्यक्षता में कंतित राज विजयपुर परिवार द्वारा आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम ‘मंथन’ सफलता पूर्वक संपन्न

आज राजा अनिल प्रताप सिंह .जी की अध्यक्षता में कंतित राज विजयपुर परिवार द्वारा आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम ‘मंथन’ सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।।

कार्यक्रम में पहुंचने वाले हजारों लोगो ने इस कार्यक्रम में लिए हुए 6 प्रणो का समर्थन किया, कंतित राज विजयपुर परिवार को उम्मीद है की इन 6 प्रणो का समर्थन समस्त विंध्य क्षेत्र निवासी करेंगे।।

कंतित राज विजयपुर परिवार के 6 प्रण

1. मिर्जापुर नाम को परिवर्तित कर पुनः गिरिजापुर करने की मांग।।

2. गैपुरा चौराहे पर कंतित राज विजयपुर के अंतिम राजा, राजा श्रीनिवास प्रसाद सिंहजी की आदम कद प्रतिमा लगे।।

3. 1857 की क्रांति में तपे गौरा गांव के बलिदानी इतिहास को जीवित रखने हेतु, गौरा गांव में एक बलिदान स्तंभ का निर्माण।।

4. कंतित के समीप गंगा मां के तट के किनारे परवा दुबे कुल के उस अनाम ब्राह्मण को समर्पित एक समाधि स्थल, जिसने गंगा मां की निर्मलता को बरकरार रखने के लिए विधर्मी आक्रांताओं के हाथो जान गवां कर बलिदान दिया।।

5. कंतित राज की रानी , रानी मां रमा कुंवारी अड़गड़ानंद आश्रम (शक्तेशगढ किला) अनुसुइया आश्रम से आए स्वामी अड़गड़ानंद जी को दान में दिया था, इस अमूल्य दान के बारे में काफी कम लोगो को जानकारी है, इस अमूल्य दान के बारे में लोग भूले ना, इसके लिए शक्तेशगढ़ किले में रानी मां के नाम का एक शिलापट्ट एवम मूर्ति की मांग।।

6. कंतित नरेश राजा बेनी माधव सिंहजी द्वारा 2500 बीघे दान कि गई भूमि पर बने बीएचयू दक्षिणी परिसर (राजीव गांधी परिसर) का नाम परिवर्तित कर दानी राजा, राजा बेनी माधव सिंहजी के नाम पर करवाना।।

हमे उम्मीद है की आप सभी का समर्थन इन सभी मांगों पर मिलेगा ।।

सोनभद्र के युवा जिला अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत कार्डी सेना विकाश सिंह जी श्री शीतल सिंह बभनी ब्लॉक प्रमुख श्री राजन सिंह जी और सोनभद्र और मिर्ज़ापुर के सभी राजपूत भाई
करमा ब्लॉक रिपोर्टर रोहित सिंह r9भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!