षडयंत्रपूर्वक पति को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की आरोपी पत्नी गिरफ्तार
भरतपुर। जिले की कस्बा नदबई पुलिस द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर षडयन्त्र पूर्वक अपने पति को प्रताडित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में फरार चल रही पत्नी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है । नदबई थानाधिकारी हेमन्त कलाल (प्रशिक्षु) आईपीएस ने बताया कि अपने प्रेमी के कहने पर षडयन्त्रपूर्वक अपने पति भागसिंह को आये दिन भला बुरा कहना तथा मरने के लिए ताना मारने व अपने पति को आत्महत्या के लिये उकसाने पर पति भागसिंह द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर लेने का मामला नदबई थाने में दर्ज कराया गया था। उक्त मामले में फरार चल रही मृतक भागसिंह की पत्नी आरती पत्नि स्व० भागसिंह जाति जाटव उम्र 26 साल निवासी नहरौली थाना बयाना जिला भरतपुर हाल निवासी रविदास आश्रम के पास कस्वा नदबई को गिरफतार किया गया है। उक्त महिला आरोपीया से अनुसंधान में पूछताछ जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में हेमन्त कलाल (प्रशिक्षु) आईपीएस थानाधिकारी थाना नदबई, रामअवतार कानि० न0 301, डिगम्बर सिंह कानि0 2521, श्रीमति पन्चो देवी महिला कानि० शामिल रहे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे