वन विभाग के कर्मचारी के नाक के नीचे लाखों के बेशकीमती साबुन के पेड़ कटे

सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई जारी, जंगल हो रहे साफ
वन विभाग के कर्मचारी के नाक के नीचे लाखों के बेशकीमती साबुन के पेड़ कटे

बीट गार्ड रविंद्र कुमार राठौर को लगातार फोन कर जानकारी लेना चाहिए कल से आज तक फोन नहीं किया रिसीव

संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा/भीमपुर के ग्राम नांदा क्षेत्र में
पश्चिम वन मंडल चिचोली रेंज के पूर्व नादा बीट के अंतर्गत भीमपुर ब्लॉक की ग्राम नादा के भूरापानी डोल जोड़ के अंदर नदी के पास बीट क्रमांक 1154 में सागौन के लगभग 6 से 7 पेड कटे हुए देखे गए ग्रामीणों की जानकारी के मुताबिक ऐसा लगता है कि एक दो दिन पहले ही अवैध कटाई की गई है वही ग्रामीणों ने बताया कि सागौन के पेड़ मशीन द्वारा कटाई की गई है और बीड गार्ड के द्वारा उसे सागौन के पत्ते से ढक दिया गया है वही वन विभाग के बीट गार्ड को जानकारी प्राप्त करने के लिए लगातार फोन कर संपर्क बनाया गया परंतु फोन रिसीव नहीं कर रहे और ना ही कोई जानकारी दे पा रहा है वन विभाग के पश्चिम वन मंडल क्षेत्र में जंगलों से इन दिनों बड़ी मात्रा में सागौन के पेड़ों के काटने का सिलसिला चल रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि वन विभाग द्वारा तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को इसकी भनक तक लगी ओर जंगल साफ वन विभाग की कर्मचारी अधिकारी कुंभकरण की नीद में सोए हुए हैं वन माफियों इनकी नाक के नीचे से जंगल साफ कर रहे हैं या फिर इनकी मिलीभगत से वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है नादा में वन विभाग का चेकिंग पोस्ट नाका लगा हुआ है लेकिन रात में किसी प्रकार की कोई चेकिंग नहीं होती ₹100 ,200 दो और नाका पास करो वन विभाग की इस प्रकार की कार्यप्रणाली चल रही है
किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे जंगलों से सगौन के पेड़ समाप्त होते जा रहे हैं। पश्चिम मंडल में
नादा में लगातार वन विभाग का पूरा स्टॉप और चेकिंग नाका लगा हुआ है फिर भी इनके नाक के नीचे से जंगल से सागौन कटाई हो रही है नादा जंगलों में बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी ले जाई जाती है लेकिन वन विभाग कुंभकरण की नींद में सोया हुआ है यही कारण है कि किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है बताया कि इस क्षेत्र में रोजाना वन विभाग के जवान तैनात रहते हैं फिर भी वन माफिया सागौन व अन्य लकड़ी को काटकर ले जा रहे हैं। जंगल में जगह-जगह सागौन की लकड़ियां कटी हुई डलीं हैं वन विभाग की लापरवाही के कारण वन माफिया के लोग जंगल में कटाई करते हैं इस तरह जंगल से लाखो रूपए की बेशकीमती लकड़ी काट रहे है वही एक ओर प्रशासन द्वारा जंगलों की सुरक्षा के लिए वन कर्मचारियों को तैनात किया गया है शायद वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारी ही वन माफियों से मिलकर जंगलों का सफाया करने में जुटे हुए हैं। यदि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अब भी ध्यान नहीं दिया गया तो जंगलों की जगह केवल वीरान जगह ही नजर आएगी। वन परिक्षेत्र पश्चिम मंडल चिचोली रेंज के अंतर्गत धड़ल्ले से हो रही सागौन कटाई

नादा चिचोली रेंज के बीट क्रमांक 1154 में जंगल से सागौन के पेड़ काटे जा रहे हैं।
पर्यावरण असंतुलन को रोकने के भागीरथी प्रयास होते रहे हैं, किंतु स्थिति जस-की-तस है। अब ऐसे प्रभाव कानून बनाने एवं उनके क्रियान्वयन की जरूरत है, जो वन कटाई से वन क्षेत्र के असंतुलन को रोकने में समर्थ हों।
वन विभाग के बीट गार्ड व अधिकारियों की अनदेखी के चलते हो रहा कमाल
प्रकाश यादव वन विभाग डिप्टी का कहना है
सागौन के पेड़ रियल में कटे हैं और तीन पेड़ कटे हैं और एक पुराना पेड़ है जिसका टूट बनाया है बाकी ले गए माफिया बाकी लकड़ी टैक्टर से डूलवा ली गई और पेवार काट दिया गया बताया गया कि चोरी कमर्शियल नहीं थी छिधी खापा के किसी अन्य लोगों ने लाया है पूर्व नादा बीट में आती है वरिष्ठ अधिकारी छानबीन कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!