16 वीं बरसी पर गुरुवार को पीलूपुरा स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का होगा आयोजन
भरतपुर। गुर्जर आरक्षण आंदोलन में मारे गए आंदोलनकारियों की 16वीं बरसी पर गुर्जर समाज की ओर से गुरुवार को बयाना में हिंडौन रोड स्थित कारबारी पीलूपुरा शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को गुर्जर समाज के सदस्यों ने शहीद स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष भूरा भगत व श्रीराम बैंसला ने बताया कि गुरुवार सुबह 8 बजे से होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हवन यज्ञ के साथ आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में मारे गए समाज के लोगों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही 2 मिनट का सामूहिक मौन भी रखा जाएगा। कार्यक्रम के बाद समाज की बैठक में एमबीसी आरक्षण को केंद्र की 9वीं अनुसूची में डलवाने के लिए सरकार से मांग की जाएगी।।
भरतपुर से हेमंत दुबे