बाढ़ का पानी भरा होने के कारण विगत दस दिनों से उतरौला नगर और देहात क्षेत्र में ढप विद्युत आपूर्ति से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है…..

उतरौला/विधानसभा क्षेत्र उतरौला के अंतर्गत इटई मैदा(बजाज चीनी मिल)स्थित 132 केवीए पावर प्लांट में बाढ़ का पानी भरा होने के कारण विगत दस दिनों से उतरौला नगर और देहात क्षेत्र में ढप विद्युत आपूर्ति से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

विद्युत कटौती के चलते व्यापार पूरी तरह से ठप है। शाम होने के साथ उतरौला बाजार में अंधेरा छा जाता है, लघुकुटीर उद्योग , ई रिक्शा का संचालन भी ठप,लोगों को मोबाइल तक चार्ज करने के लिए बीस रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।
विद्युत कटौती से त्रस्त नगर व्यापार मंडल के दर्जनों व्यापारियों ने अध्यक्ष शिव कुमार गुप्त की अगुवाई में तथा विधायक राम प्रताप वर्मा के साथ इटई मैदा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।तथा संबंधित अधिकारियों से वार्ता करके शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने को कहा ।
मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों ने नगर उद्योग व्यापार मण्डल के प्राधकारियों और विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा को आश्वस्त किया की बुधवार की शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने की पूरी कोशिश जारी है ।
R9 भारत उतरौला से वाजिद हुसैन की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!