बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
MMDR एक्ट के तहत CISF की छापेमारी, 29.05 टन अवैध कोयला जब्त – माफियाओं में हड़कंप

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं के खिलाफ CISF ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। MMDR एक्ट के तहत की गई छापेमारी में कुल 29.05 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के बाद कोयला माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।मामला 30 अगस्त 2026 रविवार का है। CISF, CCL करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि बी एंड के एरिया के कारो एक्सकेवेशन के पीछे जंगल में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कोयला जमा कर रखा गया है,सूचना मिलते ही CISF छापेमारी दल तत्काल सक्रिय हुआ और मौके पर छापेमारी कर अवैध रूप से जमा 27.75 टन कोयला जब्त किया। कोयले का वजन कराने के बाद उसे CCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई ढोरी एरिया के अंतर्गत ACP चेक पोस्ट के समीप हनुमान मंदिर के पास की गई। वहाँ भी अवैध रूप से 1.3 टन कोयला जमा होने की सूचना थी। छापेमारी दल ने वहाँ से 1.3 टन अवैध कोयला जब्त कर CCL प्रबंधन को सौंप दिया।इस प्रकार दोनों जगहों से कुल 29.05 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।इस संयुक्त कार्रवाई में सहायक कमांडेंट श्री वर्पे सार्थक बाबाजी, इंस्पेक्टर रवि रंजन, सब इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र प्रसाद, QRT टीम, आसूचना कर्मी व अन्य जवान मौजूद रहे।CISF ने स्पष्ट किया है कि माइनिंग क्षेत्र एवं आसपास में किसी भी प्रकार के अवैध कोयला भंडारण, खनन एवं परिवहन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियाँ निरंतर सतर्क हैं और आपसी समन्वय के साथ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।