सीआईएसएफ डीआईजी ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अवैध खनन पर रोक को लेकर दिए निर्देश

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

 सीआईएसएफ डीआईजी ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अवैध खनन पर रोक को लेकर दिए निर्देश

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक सुमंत सिंह ने आज सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमएमडीआर एक्ट के प्रभावी अनुपालन पर जोर दिया।9 सितंबर बुधवार को सीआईएसएफ, सीसीएल मुख्यालय रांची के डीआईजी सुमंत सिंह ने करगली क्षेत्र की विभिन्न कोयला खदानों, साइडिंग, चेक पोस्ट और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बोकारो एवं करगली क्षेत्र के कोनार साइडिंग, कारो साइडिंग, वॉशरी एरिया और विभिन्न चेक पोस्टों का निरीक्षण किया। इसके अलावा ढोरी एरिया के अमलो माइंस, तारमी रेलवे साइडिंग, मैगजीन, काँटाघर और आई-ट्रिपल-सी का भी विस्तृत निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा की वर्तमान स्थिति, बल की तैनाती, निगरानी प्रणाली और प्रवेश-निकास नियंत्रण का गहन मूल्यांकन किया गया। चिन्हित कमियों को दूर करने के लिए डीआईजी ने संबंधित कमांडेंट को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसी क्रम में एमएमडीआर एक्ट के प्रभावी अनुपालन और अवैध कोयला गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर ढोरी के जीएम राजीव कुमार सिंह के साथ जीएम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन और कोयले के अवैध संग्रहण-परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने पर चर्चा हुई। डीआईजी ने कहा कि इसके लिए सीआईएसएफ और सीसीएल प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय और सतर्कता बेहद जरूरी है। इसी दौरान खुफिया सूचना के आधार पर बी एंड के एरिया के कारो एक्सावेशन के पीछे जंगल क्षेत्र में सीआईएसएफ ने छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से संग्रहित लगभग 1.60 टन कोयला बरामद किया गया, जिसे सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया। मौके पर उप कमांडेंट गारा अभिलाष, के. वी. ए. श्रीधर, डी. के. पाण्डे, सहायक कमांडेंट सार्थक वर्पे बाबाजी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!