भगवान श्रीमहावीरजी का 2549 वां निर्वाण महोत्सव श्रद्धा भाव से मनाया।
बयाना। जैन समुदाय के प्रमुख तीर्थंकर भगवान श्री महावीरजी का 2549 वां निर्वाण महोत्सव आज बयाना में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बयाना के जैन समुदाय की ओर से बयाना के बड़े दिगंबर जैन मंदिर नसिया जी मंदिर व छोटे जैन मंदिर में विभिन्न धार्मिक व आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। जैन समाज के कमल जैन ने बताया कि भगवान श्री महावीर जी ने आज के ही दिन 2549 वर्ष पूर्व मोक्ष कल्याण प्राप्त किया था। इस अवसर पर आज जैन मंदिरों में अभिषेक पूजा अर्चना व निर्वाण के लड्डू चढ़ाने आदि कार्यक्रमों के आयोजन हुए। जिनमें जैन समुदाय की महिलाएं व अन्य सभी श्रद्धालु श्रद्धा भाव से शामिल हुए।